*देवेंद्रनाथ महतो के नोमिनेसन में दिखा जन समर्थन।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने आज सोमवार को नॉमिनेशन दर्ज किया। अपने सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दर्ज किया। संगठन के वरीय पदाधिकारी सहित भारी जन समर्थन देखने को मिला। समर्थक सिल्ली सहीत संपूर्ण राज्य से आएं हुए थे। आज नामांकन को लेकर सिल्ली से लेकर राजधानी रांची तक नामांकन रैली भी निकाला गया।सिल्ली प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो के अधिवक्ता सष्टी रंजन ने बताया कि कुल चार सेट आवेदन के साथ नोमिनसन प्रक्रिया को संपन्न किया गया है। एवं चुनाव अभिकर्ता नियमत: राजीव कुमार महतो को बनाया गया। अपने नॉमिनेशंस के उपरांत मोरहाबादी में प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने जन संबोधन किया और कहा कि सिल्ली वासियों को सत्ता भोगी और दल बदलू नेताओं से सावधान होना होगा। इस बार जनता मतदान बदलाव को लेकर करेंगे।