दीपावली के उपलक्ष्य मे अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन सृजन शाखा के द्वारा ओल्ड एज होम वृद्धाश्रम बरियातू रोड मे दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सृजन शाखा की सभी बहनों ने एक पवित्र कार्य करते हुए वृद्ध आश्रम के सभी बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। तथा अपने अपने घरों से लाया हुआ भोजन उनको परोसा तथा साथ मे भोजन किया। साथ ही दिये जलाकर सबों के साथ रोशनी की खुशियां बिखेरी। सृजन शाखा के सदस्यों ने कहा कि दिवाली के पावन पर्व से पहले यह अवसर हमारे लिए एक आत्मिक अनुभव बन गया। हम सभी एक छोटी सी कोशिश से उन्हें एक अहसास दिलाना चाहते हैं कि वे अकेले नहीं है हम हमेशा उनके साथ हैं। तथा ज़िन्दगी की राह में, बुजुर्गों के साथ चलना ही सही दिशा है,जिन्होंने समय के साथ हर कदम पर हमें सिखाया है। इस अवसर पर सृजन शाखा द्वारा ओल्ड एज होम के आंगन मे आम का पेड़ लगाया गया। ताकि आने वाली पीढ़ी को भी इस भूमि का आशीर्वाद मिलता रहे।इस अवसर पर-पूजा डालमिया, अमिति केडिया, निधि सराफ, शालू सिंघानिया, आकृति सिंघानिया, प्रतिमा अग्रवाल, निकिता पाटोदिया, सोनल अग्रवाल, पूजा पोद्दार, राशि सरावगी, नूपुर सरावगी, राधिका अग्रवाल, प्रीति हेतमसरिया, रीना सुरेखा, सौम्या जैन सहित सभी बहनों का भरपूर सहयोग रहा।