# सिल्ली में जयराम महतों का जनसभा 05 नवंबर को होगी / जयराम महतो देवेंद्र महतो के लिए मांगेंगे वोट

सिल्ली// झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा इन दिनों अपने चुनावी रेस में है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो अपने चुनावी जनसभा चला रहे हैं। जनसभा राज्य के सभी जिला में चलाया जा रहा है। मंगलवार को आगमन सिल्ली में होना सुनिश्चित। यह सभा पतराहातु मैदान सिल्ली में होना है। रांची जिला संगठन महासचिव विमल महतो ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया जाएगा। एवं आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए विशाल जनसभा संबोधन होगा। इसकी संपूर्ण तैयारी कर लिया गया है। प्रशासनिक अनुमति प्राप्त कर लिया गया है। प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने सभा के तैयारी हेतु आज रविवार को पतरातू मैदान में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। और केंद्रीय अध्यक्ष के आगमन का रूट चार्ट जारी किया गया।