प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 नवंबर को रांची के रातू रोड पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में एक भव्य रोड शो करेंगे।रोड शो शाम 4 बजे ओटीसी ग्राउंड से शुरू होगा और पिस्का मोड़, मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर होते हुए न्यू मार्केट और रातू रोड चौक पर समाप्त होगा। प्रधानमंत्री के स्वागत हेतु रांची और आसपास के क्षेत्रों से 20,000 से अधिक बाइक सवार लोग रांची पहुँचेंगे। रांची आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था हेहल, पंडरा और आईटीआई के पास की गई है। प्रधानमंत्री का स्वागत पारंपरिक छऊ नृत्य के माध्यम से कलाकार करेंगे, और 501 ब्राह्मण शंख बजाकर प्रधानमंत्री के विजय संकल्प के लिए आशीर्वाद देंगे। इसके अलावा, विभिन्न स्थानों और मंचों पर प्रधानमंत्री का पारंपरिक स्वागत किया जाएगा।प्रधानमंत्री के मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने रांची और रातू रोड के नागरिकों से अपील की कि प्रधानमंत्री का यह रोड शो और उनका स्वागत ऐतिहासिक बने, इसके लिए हम सभी मिलकर प्रयास करें और अपने-अपने घरों को बंदनवार से सजाएं।