रांची।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से 11 नवंबर को 12.30 को सीधा संवाद करेंगे और जीत का मंत्र देंने। ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत् पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी इस अभियान के माध्यम से बूथ कार्यकर्ताओं को से सीधा चर्चा करके और उन्हें झारखंड विजय के लिए प्रेरित करेंगे।इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्यों व चलाइए अभियानों के बारे में इस कार्यक्रम में चर्चा होगी इससे पूर्व भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यकर्ताओं से चर्चा करके उन्हें मजबूत भाजपा और सशक्त भाजपा के संकल्प को दोहराने के अपील की है।प्रधानमंत्री जी के इस इस संवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बेहद ही उत्साहित है और वह इस चर्चा के उपरांत और मजबूती के साथ में अपने अपने मतदान केंद्रों में जुटेंगे।भारतीय जनता पार्टी को विशाल विजय दिलवाएंगे।झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है और जिस तरह से भ्रष्टाचार को समर्पित झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार की विदाई तय है और यह समय है कि एक संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी को प्रत्येक बूथ पर मजबूत करने की है और भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक मतदान भाजपा के पक्ष में हो इसलिए यह अभियान बेहद ही महत्वपूर्ण हैं।