*यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 नवंबर को नगरउटारी, हुसैनाबाद, पांकी और डाल्टनगंज में करेंगे जनसभा*

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 नवंबर की सुबह 10:30 बजे से गढ़वा जिले के नगरउटारी स्थित गोसाईबाग मैदान, बंशीधर नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे।योगी आदित्यनाथ पलामू जिले के हुसैनाबाद स्थित सबडिवीजन ग्राउंड में दोपहर 11:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।उत्तर प्रदेश के सीएम पलामू जिले के पांकी स्थित सिंचाई विभाग मैदान में दोपहर 12:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।योगी आदित्यनाथ डाल्टनगंज के हाउसिंग कॉलोनी मैदान में दोपहर 1:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।