*विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण के लिए राँची ज़िला के मीडिया कर्मियों द्वारा पोस्टल बैलट से मतदान किया जा रहा है।

आवश्यक सेवा में लगे जिन मीडियाकर्मियों द्वारा पोस्टल बैलट से मतदान के लिए आवेदन दिया गया था, वो प्रथम चरण के लिए 8-10 नवंबर 2024 तक समाहरणालय स्थित पोस्टल वोटिंग सेंटर में मतदान कर सकते हैं। समाहरणालय ब्लॉक-A स्थित कमरा संख्या 204 (द्वितीय तल) में पोस्टल वोटिंग सेंटर बनाया गया है।*