हेमंत सोरेन राजपाल से मिलकर इस्तीफा सौपा

*28 नवंबर को CM पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन,मोरहबादी  में होगा कार्यक्रम*
हेमंत सोरेन इंडिया गठबंधन के एक प्रतिनिधि मण्डल के साथ राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल के सामने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।  उसके बाद हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद प्रेस के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की तरफ से नए सरकार के गठन की  प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इस प्रक्रिया में आज राज्यपाल के पास हमलोगों ने अपने वर्तमान सरकार से इस्तीफा देते हुए। आगामी सरकार को  बनाने का प्रस्ताव पेश किया है। जिसमें अब अगली कार्यवाही  की तैयारी में लगेंगे। इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि मोरहबादी  मैदान में 28 नवंबर गुरुवार  को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने मंत्री मण्डल बनाने के सवाल पर कुछ नहीं कहा।