अजय नाथ शाहदेव पहुंचे छठ घाट, अर्घ्य दिया साथ ही पूरे दिन चुनाव के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया

कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव आज प्रातः छठ घाट पहुंचे और भगवान भुवन भास्कर को अर्घ्य देकर सभी की खुशहाली की कामना छठी मैया से किया। इसके बाद उन्होंने पूरे दिन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया।इस क्रम में वे आज डीपाटोली,सरना टोली,होंडा,हेरा, बिजुरिया,चंदाघासी, हरमू सहित अनेक इलाकों में बैठक व पदयात्रा कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने लोगों से हटिया में एक मौका देने की अपील की।श्री शाहदेव ने कहा हटिया विधानसभा राजधानी का क्षेत्र होने के बावजूद विकास में काफी पिछड़ा हुआ है। लोगों की उम्मीदों पर जनप्रतिनिधि ने पानी फेर दिया है। आम जनता समस्याओं को लेकर काफी परेशान हैं। इसलिए इस बार बदलाव के लिए वोट करें और एक मौका जरूर दें।श्री शाहदेव ने लोगों से कहा कि महागठबंधन की सरकार ने आम जनता के काफी काम किया है। सभी महिलाओं को सम्मान दिया, 200यूनिट की बिजली बिल की माफ कर महंगाई से जूझ रही जनता को राहत देने का काम किया, गरीबों को अबुजा आवास मिला, सभी वर्ग के बुजुर्ग महिला पुरुष को पेंशन दिया।आज से पहले किसी भी सरकार ने इतना काम नहीं किया था अतः हटिया में बदलाव के लिए और झारखंड में पुनः गठबंधन की सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को वोट करें।