आज दिनांक 02/11/24 को रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के आदेश *डॉ कुमार राजा* के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रांची विधानसभा छेत्र से महागठबंधन की प्रत्याशी *डॉ महुआ माजी* की उपस्तिथि में महानगर कांग्रेस , युवा कांग्रेस , एवं महिला कांग्रेस के सभी प्रखंड अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई | इस बैठक में रांची विधानसभा सीट पर जीत सुनिश्चित करने हेतु पार्टी के सभी प्रकोष्ठों की क्या भूमिका हो इसपर रणनीति तय की गई और विभिन वार्डों के कैसे बूथ स्तरीय सम्मेलन हो इसपर चर्चा हुई |
कार्यक्रम को अध्यक्षता कर डॉक्टर कुमार राजा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर मजबूत है और पूरे दमखम के साथ पूरी निष्ठा से गठबंधन धर्म का पालन करते हुए मैदान में जीत का बिगुल बजाने के लिय उतर चुकी है |
उन्होंने कहा कि पार्टी पहले से ही चुनावी तैयारी में लग चुकी थी चाहे गठबंधन के जो भी प्रत्याशी होते निश्चित रूप से ये रांची विधानसभा सीट महागठबंधन के खेमे में जाने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है , जिस प्रकार से निरंतर भाजपा से लगभग 27 वर्षों से विधायक रहे सीपी सिंह ने राजधानी की दुर्दशा की है उससे राजधानी के लोगो में गुस्सा है अतः इस बार महागठबंधन नहीं रांची विधानसभा छेत्र की जनता ही भाजपा के विरोध में चुनाव लड़ेगी |
मौजे पर उपस्थित प्रत्याशी डॉक्टर महुआ माजी का कहना है कि निरंतर वह राजधानी में जन कल्याणकारी कार्य करते आ रही है और आज जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्यों में उत्साह और समर्थन का भाव दिख रहा है उससे ये प्रतीत होता है कि इस बार महागठबंधन रांची सीट पर भी मतों से पूरे दमखम से अपनी जीत दर्ज करने जा रहे है ! उन्होंने आगामी तीन तारीख शाम 6 बजे होने राजधानी के विभिन्न स्थानों पर रोड शो और सभा की भी जानकारी दी जिसमे मुख्य रूप से श्रीमती कल्पना सोरेन उपस्थित रहेंगी |
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव सिंह जी , महासचिव विक्की ठाकुर जी , महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीतू पासवान जी ,सभी प्रखंड अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे |
भवदीय
*डॉक्टर कुमार राजा*
*अध्यक्ष*
*रांची महानगर कांग्रेस कमिटी*