रांची हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन के सभागार में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यकारिणी की बैठक सम्मेलन के अध्यक्ष ललित पोद्दार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उपरोक्त बैठक में गत कार्यवाही की पुष्टि के साथ ही रांची जिला के द्वारा किए गए जा रहे सामाजिक कार्यों की विस्तृत चर्चा एवं एवं भावी कार्यक्रम की रूपरेखा तय किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 दिनों के भीतर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों को करीब 1000 कंबल का वितरण करेगी। विगत लगभग 3 वर्षों से सुचारू रूप से चलाए जा रहे दो अन्नपूर्णा सेवाओं समीक्षा की गई एवं जगह मिलने पर एक और अन्नपूर्णा सेवा शुरू करने की सहमति बनी। तथा जिला सम्मेलन द्वारा वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर सहित अन्य कई जन सेवा के कार्य चलाए जाएंगे। तथा सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को मारवाड़ी सम्मेलन का सदस्य बनाया जाएगा। बैठक का संचालन महामंत्री विनोद कुमार जैन ने की एवं धन्यवाद- ज्ञापन मनोज चौधरी ने की।बैठक के उपरांत मारवाड़ी सहायक समिति के सभी सेवाधारियों को कंबल वितरण किया गया। बैठक मे-सुरेश चंद्र अग्रवाल, विनोद जैन, कौशल राजगढ़िया, प्रमोद अग्रवाल, किशन साबू, पवन पोद्दार, अंजय सरावगी, संजय सर्राफ,निर्भय शंकर हारित, मनोज चौधरी, ज्योति बजाज, राजेंद्र केडिया, नंदकिशोर पाटोदिया, रमन वोडा, अनिल अग्रवाल,सज्जन पाड़िया, आनंद जालान, दिपेश निराला, संजय जैन, निर्मल बुधिया, नरेश बंका, मनोज रूईया, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, अजय खेतान, प्रमोद बगड़िया,द्वारका प्रसाद अग्रवाल, सुनील पोद्दार, अजय डीडवानिया, मनीष लोधा,विजय कुमार खोवाल,विकास अग्रवाल, विशाल पाड़िया, सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।