*रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से 50 लाख की रंगदारी की मांग, दिल्ली पुलिस जांच करने पहुंची रांची*

Ranchi :  केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से 50 लाख की रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने के मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार को  रांची पहुंची है. रांची पहुंचने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम कांके थाना क्षेत्र स्थित होचर गयी है.  जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और डीसीपी ने संजय सेठ से दिल्ली में शुक्रवार को इस मामले में जानकारी ली. दिल्ली पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस कांड का खुलासा किया जायेगा. वहीं संजय सेठ ने इस संबंध में झारखंड डीजीपी को भी जानकारी दी हैपुलिस का काम है,मामले की जांच करना : संजय सेठ इस संबंध में संजय सेठ ने कहा कि मैंने इस बारे में पुलिस को जानकारी दे दी है. मैं लगातार जनता से बातचीत कर रहा हूं.