*हेमंत मंत्रिमंडल का आज गुरुवार को गठन हो गया।*

11 मंत्रियों को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजभवन के अशोक उद्यान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। सबसे पहले राज्यपाल ने प्रोफेसर स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई। वहीं मंत्री के रूप में राधाकृष्ण किशोर ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद दीपक बिरूआ, चमरा सिंडा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, ङफीजुल हसन, दीपिका पांडेय सिंह, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार और शिल्पी नेहा तिर्की ने मंत्री पद की शपथ ली। इस मंत्रिमंडल में छह नए चेहरों को जगह दी गई है।