ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच के द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी का पुण्य तिथि मनाया गया

रांची , झारखंड ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच,  झारखंड प्रदेश के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ( बी. डी. प्रसाद ) के द्वारा  बाबा साहब डॉ.  भीमराव आंबेडकर जी का पुण्य तिथि रांची कार्यालय में मनाया गया । बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर का निधन 6 दिसंबर, 1956 को दिल्ली में हुआ था. उन्होंने दलितों एंव पिछड़ों के लिए राजनीतिक अधिकारों की तथा सामाजिक स्वतंत्रता की वकालत की और भारत के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। हिंदू धर्म में व्याप्त कुरूतियों और छुआछूत की प्रथा से तंग आकर सन 1956 में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया था।इसके अलावा वे एक जाने-माने अर्थशास्त्री और सुधारक भी थे। सभी नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्र चुने थे। हम कह सकते हैं कि उनके ज्ञान के कारण ही उन्हें इस पद के लिए चुना गया और उन्होंने जो संविधान तैयार किया , उसके हर हिस्से के लिए सूक्ष्म विवरण और उचित तर्क दिए गए थे। साथ ही  बाबा साहेब के नारे 'शिक्षित बनो, संगठित हो, और संघर्ष करो' ने तो जैसे दलित एंव पिछड़ा समाज के लोगों में जान ही फूंक दी। उनके इस नारे से प्रेरणा लेते हुए दलित एंव पिछड़ा समाज के लोगों ने संघर्ष किया । बाबा साहब को नंबर 1 विद्वान के रूप में जाना जाता है क्योंकि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कुछ किया था। इस महान व्यक्ति ने 64 विषयों में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।        मौके पर केंद्रीय सचिव श्रवण कुमार, केंद्रीय सदस्य नवजीवन यादव , प्रदीप प्रसाद, राकेश गुप्ता भी शामिल थे ।