आंदोलन स्थल से देवेंद्रनाथ महतो को प्रशासन ने किया गिरफ्तार।**# देवेंद्र नाथ महतो के पुलिसीया पिटाई से JLKM कार्यकर्ता में आक्रोश

रांची// झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित सीजीएल परीक्षा के चल रहे प्रमाण-पत्रों की जांच के बीच रद्द करने के मांग को लेकर आज आंदोलन हुआ। भारी पुलिस प्रशासन के मुस्तैद के बीच जेएसएससी कार्यालय घेराव में छात्र अपने मांगो को लेकर जूटे। पुलिस प्रशासन में छात्रों पर लाठीचार्ज किया। सदाबहार चौक,नामकुम में इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे देवेंद्रनाथ महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रशासन ने किया भारी बल का प्रयोग किया। दर्जनों पुलिसकर्मियों ने निहत्थे देवेंद्र नाथ महतो पर चारो ओर से घेर कर चटकाई लाठी। चोटील अवस्था में भी उन्हें जबरन घसिटते हुए डिटेन कर ले गए।छात्रों एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें समुचित इलाज के साथ रिहाई का मांग कर रहे हैं।संगठन कार्यकर्ताओं ने देर शाम को राज्य के विभिन्न जिलों से राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ हिटलर शाही एवं निरंकुश होने का नारेबाजी करते हुए पुतला-दहन किया गया।