गोड्डा जिला अन्तर्गत ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटनाओ के निष्पादन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय गोड्डा के द्वारा दिशा-निर्देश उपरान्त अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी महागामा के नेतृत्व में महागामा थाना काण्ड सं0-33/26 के अनुसंधान के क्रम में मानवीय तथा तकनिकी साक्ष्य के आधार पर काण्ड के अप्राथमिकी अभियुक्त छोटु कुमार पिता गब्बबर मंडल सा०+थाना सन्हौला, जिला-भागलपुर (बिहार) के विरूद्ध छापामारी कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार छोटु कुमार से गहण पूछ-ताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया। छोटु कुमार के अपराध स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर आये नाम मो० मोकर्रम, जिया उर्फ जियाउर्रहमान तथा सूरज कुमार को पूछ-ताछ के बाद उक्त सभी ने हनवारा थाना अन्तर्गत दो जेवर के दुकानो में तथा इस काण्ड में चोरी करने के अपराध को स्वीकार किया है तथा गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्ति के निशानदेही पर चाँदी का जेवर, मोबाईल तथा काण्ड में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को विधिवत जप्त किया गया है, गिरफ्तार सभी अभियुक्तो को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा जा रहा है।*गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एवं पता :-*1. छोटू कुमार उम्र करीब 18 वर्ष पे० गब्बर मंडल सा० सन्हौला शिव मंदिर टोला,2. मो० मो० मोकर्रम उम्र करीब 19 वर्ष पे० मो० मोकिद सा० भिखनचक3. जिया उर्फ जियाउर्रहमान उम्र करीब 20 वर्ष पे० हारून रशीद सा० सुखसेना तीनो थाना- सन्हौला 4. सुरज कुमार उम्र करीब 24 वर्ष पे० सोभाकान्त पोद्दार सा० तेतरी वार्ड नं0 03 थाना- आदर्श थाना नौगछिया सभी जिला भागलपुर (बिहार)*जप्त सामानों की विवरणी :-*1. मोबाईल - 032. ब्रेसलेट चाँदी का - 013. गला का चैन चाँदी - 014. मोटरसाईकिल - 01*छापामारी टीम में शामिल सदस्यों का पद एवं नाम :-*1. पु०नि० उपेन्द्र कुमार महतो, महागामा प्रभाग।2. पु०अ०नि० मनोज कुमार पाल, थाना प्रभारी, महागामा थाना।3. पु०अ०नि० ध्रुव कुमार, थाना प्रभारी, हनवारा थाना।4. स०अ०नि० खालीद अहमद खान, महागामा थाना।5. स०अ०नि० अजय सिंह रवानी महागामा थाना।6. महागामा थाना / हनवारा थाना रिजर्व गार्ड।