शारदापीठ का कहना है कि यह पहल जनजातीय क्षेत्रों में सांस्कृतिक जागरूकता, धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और सेवा कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘स्वधर्मानयन’ अभियान का हिस्सा है। छोटा उदेपुर जिले के वासणा (कोषिन्द्रा) गाँव में स्थापित श्री आनंदवर्धन आश्रम का उद्घाटन धार्मिक अनुष्ठानों के बीच किया गया।
इस अवसर पर घर वापसी करने वाले लोगों ने गंगाजल ग्रहण कर भगवान श्रीराम का मंत्र स्वीकार किया और सनातन परंपराओं का पालन करने का संकल्प व्यक्त किया। आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार यह निर्णय स्वेच्छा से लिया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किसी पर दबाव डालना नहीं, बल्कि इच्छुक लोगों को उनकी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।