राज्य स्तरीय पंचायत सहायक संघ झारखंड प्रदेश के द्वारा 5 अगस्त 2026 को संघ मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे


Ranchi  राज्य स्तरीय पंचायत सहायक संघ झारखंड प्रदेश के द्वारा 5 अगस्त 2026 को संघ अपनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। सभी सदस्य मोराबादी मैदान के गांधी प्रतिमा के पास जूटेंगे और वहां से 2:00 बजे से जुलूस के रूप में निकलेंगे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि हम लोगों के साथ अन्याय एवं भेदभावपूर्ण पदाधिकारी के द्वारा किया जा रहा है हम लोगों के हो रही समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार की सुविधा पंचायत सहायक को नहीं दीया जा रहा है। समय पर मानदेय का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। मानदेय भी इतना कम है जिससे गुजारा करना बहुत मुश्किल हो गया है । हम लोगों का मांग अगर सरकार पूरा नहीं करती है तो चरणवध आंदोलन किया जाएगा। और अंत में अनिश्चितकालीन भी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
पंचायत सहायक संघ का मुख्य 8 सूत्री मांग है जैसे की:-
1. माननीय मुख्यमंत्री जी से संघ के 10 सदस्य प्रतिनिधिमंडल की वार्ता की जाए।
2. पंचायत सहायक के सदस्यों को समान जनक मानदेय लागू किया जाए 2500 सौ में दम नहीं 25000 हजार से कम नहीं।
3. पंचायत सहायक के सदस्यों के लिए प्रत्येक साल ग्राम सभा का अनुमोदन को समाप्त किया जाए।
4. पंचायत सहायक के सदस्यों को पंचायत सचिव में 70% आरक्षण दिया जाए। 
5. जो भी पंचायत सहायक के सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है उनके परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर पंचायत सहायक में चयन किया जाए। 
6. जो पंचायत नगर निगम में या नगर पंचायत में चला गया है वहां के पंचायत सहायक को वहीं पर समायोजन किया जाए।
7. पंचायत सहायक के सदस्यों को भी स्वास्थ्य , दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाए। 
8. पंचायत सहायक के समस्याओं को समाधान के लिए राज्य लेवल पर मॉनिटरिंग सेल का गठन किया