**रांची, 19 जुलाई 2026 (रविवार):** राजधानी रांची के पिस्का मोड़ स्थित रॉयल पैलेस में रविवार को **नारी शक्ति सेना एवम मार्ग स्वयंसेवी संस्था** के संयुक्त तत्वावधान में 51 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह श्रद्धा, उल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह सूत्र में बांधा गया तथा उपस्थित अतिथियों ने उन्हें सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
समारोह के मुख्य आयोजक एवं *शारदा यादव के प्रदेश उपध्यक्ष ** ने सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की हरसंभव सहायता करना है। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में अनेक ऐसे परिवार हैं जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक नहीं करा पाते। ऐसे परिवारों के लिए मार्ग स्वयंसेवी संस्था सदैव आगे बढ़कर सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में सहयोग देने की अपील की।
संस्था के **सचिव श्री राजेश प्रसाद** ने कहा कि इस सफल आयोजन के बाद संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार के और भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करेगी। उन्होंने बताया कि संस्था ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की पहचान कर रही है, जिनके माता-पिता अपनी बेटियों का विवाह कराने में असमर्थ हैं। संस्था ऐसे परिवारों को सम्मानपूर्वक सहयोग प्रदान कर उनके जीवन में खुशियाँ लाने का निरंतर प्रयास करेगी।
वहीं **नारी शक्ति सेना की केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुचिता तिवारी** ने कहा कि संस्था का प्रयास केवल विवाह संपन्न कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक जोड़े को ऐसा अनुभव कराना है जैसे उनके अपने परिवार में पारंपरिक एवं पूर्ण वैवाहिक समारोह आयोजित हुआ हो। उन्होंने कहा कि सभी 51 जोड़ों के विवाह की प्रत्येक व्यवस्था अत्यंत सम्मान, गरिमा एवं भारतीय संस्कृति के अनुरूप की गई, ताकि किसी भी नवदंपति को यह महसूस न हो कि उनकी शादी में किसी प्रकार की कोई कमी रही है। उन्होंने भविष्य में भी इसी स्तर की उत्कृष्ट व्यवस्था के साथ सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर **नारी शक्ति सेना के केंद्रीय कोषाध्यक्षसुरेंदर चौहान* ने सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी संस्था समाजसेवा की इसी भावना के साथ और भी बड़े स्तर पर ऐसे आयोजन करती रहेगी।
पूरे समारोह का वातावरण सामाजिक समरसता, सेवा भावना एवं मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत रहा। विवाह समारोह में नवदंपतियों एवं उनके परिजनों के लिए भोजन, आवश्यक वैवाहिक व्यवस्थाएँ तथा अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई। समारोह में उपस्थित लोगों ने इस सामाजिक पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर मार्ग स्वयंसेवी संस्था की ओर से **आशा भारती संगीता तिर्की गीता तिर्की नीलम शर्मा रेखा गुप्ता नेहा सिंह, अनुप कुमार, प्रभात राज, हर्षिता कौशिक, इल्यास अंसारी, आभा श्री, खुशी रानी, प्रिया, श्वेता कुमारी, सृष्टि कुमारी, करीना महतो, तुलसी कुमारी एवं स्नेहा गोयल** सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।