रांची: साइबरपीस द्वारा आयोजित साइबरपीस एस्पोर्ट्स लीग 9.0 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में देशभर के उत्साही गेमर्स ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा, रणनीति और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट का उद्देश्य प्रतिस्पर्धी ईस्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के साथ-साथ जिम्मेदार गेमिंग और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था। टूर्नामेंट में कुल ₹5,997 की पुरस्कार राशि वितरित की गई। विजेता टीम को ₹2,999, उपविजेता को ₹1,999 तथा द्वितीय उपविजेता को ₹999 का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।