*राँची:ओरमांझी टोल प्लाजा के पास डस्टर कार में लगी भीषण आग

राँची -रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के समीप बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बुधवार की दोपहर एक डस्टर कार में अचानक शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई. देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरी कार धू-धू कर जल उठी और पल भर में खाक हो गई. हालांकि, राहत की बात यह रही कि समय रहते कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया.जानकारी के अनुसार, डस्टर कार (रजिस्ट्रेशन नंबर: JH 02BY-9129) पर तीन लोग सवार थे. वे सभी रामगढ़ से राँची की ओर जा रहे थे. जैसे ही उनकी कार पुंदाग टोल प्लाजा के पास पहुंची और टोल टैक्स देने के लिए रुकी, तभी वहां तैनात टोलकर्मियों की नजर कार के बोनट से निकल रहे घने धुएं पर पड़ी. कार के अंदर बैठे लोग इस बात से बिल्कुल अनजान थे.स्थिति की गंभीरता और खतरे को भांपते हुए टोलकर्मियों ने बिना एक पल गंवाए साहस और सूझबूझ का परिचय दिया. यदि कार टोल बूथ पर ही ब्लास्ट हो जाती, तो वहां बड़ा नुकसान हो सकता था. टोलकर्मियों ने तुरंत फुर्ती दिखाते हुए कार को धक्का देकर बाहर की |