नगडी मे चोरो के हौसले बुलंद


रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिनदहाड़े अपराधियों ने बेहद शातिर अंदाज में एक ज्वेलर्स को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना नारो बाजार टांड़ स्थित राधे कृष्णा ज्वेलर्स के सामने सुबह करीब 10 बजे की है।

जानकारी के अनुसार राधे कृष्णा ज्वेलर्स के संचालक अमित कुमार सोनी रोज की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। वे बाइक की डिक्की में एक थैले में दुकान के लिए सोने-चांदी के आभूषण लेकर आए थे। दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर जैसे ही वे ताला खोलने लगे, उसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे। कुछ ही सेकंड में बदमाशों ने बाइक की डिक्की तोड़ी, उसमें रखा गहनों से भरा थैला निकाला और पिस्का रेलवे फाटक की ओर तेज रफ्तार से फरार हो गए।