: धुर्वा थाना क्षेत्र में रांची पुलिस की बड़ी सफलता: गिरफ्तार किया गया ब्राउन शुगर सप्लायर


रांची पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर धुर्वा थाना क्षेत्र के सिठियो मुक्ति धाम के पास छापेमारी में सफलता मिली। कार्रवाई के दौरान अवैध ब्राउन शुगर सप्लाई के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 14.36 ग्राम ब्राउन शुगर एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस संबंध में धुर्वा थाना कांड संख्या-184/26 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत करने के उपरांत बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, रांची भेज दिया गया।