माननीय कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की से आज उनके आवास पर झरिया की पूर्व विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह जी तथा ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल (TAC) के सदस्य एवं आदिवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री जोसाई मार्डी जी ने अपने सहयोगियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक सशक्त, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
साथ ही, प्रो. अभय सागर मिंज जी ने भी मुलाकात कर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।