ओरमांझी में (एस.आई.आर.) की समीक्षा बैठक किया -बन्धु तिर्की


माननीय पुर्व शिक्षा मंत्री एवं झारखंड सरकार समन्वय समिति सदस्य श्री बन्धु तिर्की आज ओरमांझी प्रखण्ड के चंद्रा पंचायत अंतर्गत रोल जारा प्राथमिक विद्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) की समीक्षा बैठक किया 
श्री तिर्की ने बैठक में सभी से कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिये यह बहुत जरूरी है कि पूरी जागरूकता के साथ इस प्रक्रिया में शामिल हों और सभी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करवाये. सभी से इस बेहद जरूरी प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित बी.एल.ओ. से निरंतर सम्पर्क में रहने को कहा. यह सभी का कर्तव्य है कि एस.आई.आर. फार्म भरने में मतदाताओं की सहायता करें.