रातू. बिना पूर्व सूचना राशन कार्ड निरस्त करने एवं जुर्माना वसूली के मामले को लेकर भाजपा रांची ग्रामीण जिला के महामंत्री संजीव तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ से मुलाकात की. मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद ने खाद्य आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी रामगोपाल पांडे से बातचीत कर प्रभावित राशन कार्डधारियों से आवेदन लेने और जुर्माना नहीं वसूलने का निर्देश दिया. विभाग ने आश्वासन दिया कि समस्या का शीघ्र समाधान होगा. प्रतिनिधिमंडल में राजेश सिंह, मनोज गुप्ता, चन्द्रनाथ महतो, शाहिद अंसारी, सूरज सिंह और अनिल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.