प्रेस विज्ञप्ति
युवा आजसू द्वारा जेपीएससी रिजल्ट में गड़बड़ी में विरोध मार्च बापू वाटिका से JPSC कार्यालय तक रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में निकाला गया और आयोग द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। युवा आजसू ने विसंगतियों की जांच और परिणाम स्थगित करने जैसे मुख्य मांग के साथ बैकलॉग परीक्षाओ के परिणामों में विसंगतिया, परीक्षा में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने की अपील की है।
ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें उठाई गई हैं:
* स्वतंत्र जांच और स्थगन: परीक्षा परिणाम को तत्काल स्थगित कर इसकी जांच सीबीआई या सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराई जाए।
* कट-ऑफ और समय की मांग: परिणाम के बाद श्रेणीवार कट-ऑफ जारी हो और मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए कम से कम 90 दिनों का समय दिया जाए।
* हस्ताक्षर पर स्पष्टीकरण: परिणाम पर आयोग के सदस्यों के हस्ताक्षर न होने के आरोपों पर आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट करे।
* OMR शीट की फॉरेंसिक जांच: सोशल मीडिया पर वायरल कम अंक वाले अभ्यर्थी की OMR शीट का हवाला देते हुए, सभी संदिग्ध चयनित अभ्यर्थियों के उत्तर-पत्रकों की फॉरेंसिक जांच की मांग की गई है।
आंदोलन में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता संजय मेहता जी , रांची जिला उपाध्यक्ष अमित साहू ,युवा आजसू के प्रदेश संयोजक प्रताप सिंह , चेतन प्रकाश , अजीत सिंह ,युवा आजसू रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव , छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा , वरिये उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव , छात्र संघ के रांची महानगर अध्यक्ष अमन साहू व सैकड़ो के संख्या में अभ्यर्थी और पार्टी के कार्यकर्ता समीप रहे ।