रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के अध्यक्ष एलबी ख्यांग्ते का इस्तीफा राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंजूर कर लिया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद इस्तीफे से संबंधित फाइल मुख्य सचिव के माध्यम से कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग को भेज दी गई है। अब विभाग की ओर से इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी।