रांची जिला के 12 दरोगा को बनाया गया इंस्पेक्टर




राँची डीजीपी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समिति की बैठक में लिए गए फैसले के बाद पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) की ओर से प्रोन्नति का आदेश जारी किया गया. इसके तहत 12 दारोगा को इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति दी गई है. प्रोन्नति पाने वाले दारोगा में सुशील टुडू, प्रभात रंजन राय, फागू होरो, रामेश्वर भगत, सत्येंद्र कुमार सिंह, अर्जुन कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, कुंदन कुमार, रौशन कुमार सिंह, विक्रांत कुमार, सदानंद सिंह और विश्वजीत कुमार सिंह शामिल हैं.इन पुलिसकर्मियों ने नक्सलियों और संगठित अपराधियों के खिलाफ अलग-अलग अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनकी बहादुरी और बेहतर कार्य को देखते हुए उन्हें प्रोन्नति का लाभ दिया गया है.प्रोन्नति आदेश की खास बात यह है कि संबंधित पुलिसकर्मियों को प्रोन्नत पद पर सीनियरिटी का लाभ बहादुरी से जुड़ी घटना की तारीख से दिया जाएगा. हालांकि, बढ़े हुए वेतनमान का आर्थिक लाभ प्रोन्नत पद पर योगदान देने की तारीख से मिलेगा. संबंधित जिलों के एसएसपी, एसपी और समादेष्टाओं को निर्देश दिया गया है कि इन पुलिसकर्मियों का संबंधित जिलों और इकाइयों में समायोजन सुनिश्चित किया जाए.गुमला, सिमडेगा, खूँटी, हजारीबाग और राँची में तैनात कई हवलदारों और आरक्षियों को भी एएसआई और हवलदार के पद पर प्रोन्नति दी गई है.