रांची//JPSC और JSSC में हुए बड़े पैमाने पर घोटाले के खिलाफ भाजपा विधायकों ने आज सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में "TAX INVOICE" के पोस्टर लेकर भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि झारखण्ड में अब नौकरी योग्यता से नहीं, लाखों के के रेट चार्ट से मिल रही है।
भाजपा विधायकों ने मांग की कि पिछले 6 साल की सभी भर्तियां रद्द कर पूरे मामले की CBI जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों को बर्खास्त कर जेल भेजा जाए।