अस्पताल में देवेंद्र नाथ महतो से किया गया अभद्र व्यवहार

राँची आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अस्पताल में भर्ती एवं इलाजरत देवेंद्र नाथ महतो के साथ धक्का-मुक्की की गई और उन्हें बाहर जाने से रोका गया। उनके साथ मौजूद साथियों के साथ भी पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की एवं मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि उन्हें झंडोत्तोलन में शामिल होने, तिरंगा यात्रा में जाने और अपनी इच्छा के अनुसार इलाज कराने की स्वतंत्रता तक नहीं दी गई।
उन्होंने सवाल उठाया—क्या यही वह आज़ादी है, जिसके लिए भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, खुदीराम बोस, महात्मा गांधी और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जैसे महान लोगों ने संघर्ष और बलिदान दिया था?
देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि आज जो कुछ उन्होंने देखा, उसने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया है। स्वतंत्रता दिवस जैसे पवित्र अवसर पर ऐसी परिस्थिति का सामना करना उनके लिए बेहद पीड़ादायक है।