राँची सोमवार रात से लगातार हो रही तेज बारिश ने राजधानी की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा दिया है। बारिश का असर स्वर्णरेखा नदी पर भी साफ दिखाई दे रहा है। नदी इस समय उफान पर है और पानी पुल के बेहद करीब पहुंच गया है।चुटिया-नामकुम के बीच स्थित पुल के नीचे अब महज एक फीट के आसपास जगह बची होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में जर्जर हो चुके पुल को लेकर चिंता बढ़ गई है। अगर बारिश का सिलसिला जारी रहा और नदी का जलस्तर और ऊपर गया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।