रांची// जेपीएससी-जेएसएससी की भर्ती व्यवस्था में सुधार एवं अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी क्रम में नेमार रामगढ़ से प्रारंभ हुई ‘भर्ती सुधार यात्रा’ आज चतरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए हजारीबाग जिला पहुंची।
यात्रा के दौरान चतरा जिले के विभिन्न स्थानों पर जनसमूह के बीच संबोधन करते हुए भर्ती व्यवस्था में सुधार एवं युवाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यात्रा गिद्धौर, कटकमसांडी समेत विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए देर शाम हजारीबाग के गांधी मैदान पहुंची। मैदान में छात्रों अभिभावकों का भारी जुटान देखा गया। गांधी मैदान से छात्रों ने मानव चैन बनाते हुए कोरा चौक हजारीबाग तक पहुंचे।
यात्रा का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि राज्य सरकार की छात्र विरोधी कार्यशैली और युवाओं को गुमराह के नीयत स्पष्ट हो गई है। राज्य की नियोजन गलत तरीके से बंदरबांट कर मेधावी एवं योग्य छात्रों के भविष्य के साथ छलावा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य में जेपीएससी एवं जेएसएससी की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। जो की लाजमी है। सरकार को युवाओं के भविष्य के प्रति गंभीरता दिखाते हुए पारदर्शी एवं निष्पक्ष नियुक्ति व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ‘भर्ती सुधार यात्रा’ का उद्देश्य पूरे राज्य में छात्रों एवं अभिभावकों को जागरूक करना तथा भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही की मांग को मजबूती से उठाना है।
आज की यात्रा के दौरान देवेंद्र नाथ महतो, मनोज यादव, पूजा महतो, उदय मेहता, प्रेम नायक, रामावतार महतो, अयुब अली, विनय मेहता, राजेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
साथी बताते चलें कि कल बुधवार को यह यात्रा कोडरमा जिला प्रवेश करेगी।