प्रमंडलीय आयुक्त श्री मनोज कुमार, भा.प्र.से. हुए सेवानिवृत्त विदाई समारोह में शामिल हुए जिला राँची, सिमडेगा, गुमला के उपायुक्त एवं अन्य पदाधिकारी- दी शुभकामनाएं*

राँची -- प्रमंडलीय आयुक्त (दक्षिणी छोटानागपुर), श्री मनोज कुमार , की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में आज एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 

इस समारोह में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री, उपायुक्त सिमडेगा श्रीमती कंचन सिंह, उपायुक्त गुमला, श्री दिलेश्वर महतो, ने विशेष रूप से भाग लिया और श्री मनोज कुमार को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

समारोह में उपस्थित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी श्री मनोज कुमार के  प्रशासनिक योगदान की सराहना की। आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल (जिसमें रांची, लोहरदग्गा, गुमला, सिमडेगा तथा खूंटी जिले शामिल हैं) ने प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में कुशलतापूर्वक कार्य किया। उनके कार्यकाल में प्रमंडल के विकास कार्यों, लंबित वादों का निपटारा,जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विधि-व्यवस्था के रखरखाव में महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

*प्रशासनिक अनुभव तथा समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है*

प्रमंडलीय आयुक्त (दक्षिणी छोटानागपुर), श्री मनोज कुमार ने समारोह को संबोधित करते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि झारखंड राज्य की सेवा करना उनके लिए गौरव की बात रही। उन्होंने नवागत अधिकारियों को प्रमंडल के विकास एवं जनता की सेवा में निरंतर समर्पित रहने की सलाह दी।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने अपने संबोधन में कहा, "श्री मनोज कुमार जी का प्रशासनिक अनुभव तथा समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। इन्होंने अपनी सेवा इंजीनियरिंग के तौर पे शुरू की एवं 2007 से प्रशासनिक अधिकारी सर्वप्रथम उपायुक्त बोकारो बने। उपायुक्त सिमडेगा श्रीमती कंचन सिंह ने अपने शुरुआती सेवा काल में आयुक्त, श्री मनोज कुमार द्वारा सिखाये गए कार्यों की भावपूर्ण अनमोल अध्याय को एक कविता के माध्यम से रखा।

 "उपायुक्त रांची, सिमडेगा, गुमला एवं अन्य पदाधिकारी कर्मचारीयों ने सेवानिवृत्ति के पश्चात उनके उत्तम स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की तथा भविष्य की सभी योजनाओं के लिए शुभकामनाएं दी।"

विदाई समारोह में प्रमंडलीय आयुक्त को स्मृति चिन्ह, शॉल तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के तत्वावधान में किया गया।

इस अवसर पर रांची उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री, सिमडेगा उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह, गुमला उपायुक्त श्री दिलेश्वर महतो, अनुमंडल पदाधिकारी, श्री कुमार रजक, कार्यालय के सचिव श्री रविंद्र गागराई, उप निदेशक, प्रमंडलीय सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, रांची श्रीमती उर्वशी पांडेय, उप निदेशक, रवि शंकर मिश्रा, क्षेत्रीय परिवहन आयुक्त श्री अजय कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी, श्री अखिलेश कुमार, अवर सचिव आयुक्त कार्यालय श्री विजय कुमार, आयुक्त के आप्त सचिव श्री अमरेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
==========
*#TeamPRD**प्रमंडलीय सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय*
*दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक :-31 अक्टूबर 2026*
======================
*प्रमंडलीय आयुक्त श्री मनोज कुमार, भा.प्र.से. हुए सेवानिवृत्त*

*प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, श्री मनोज कुमार के विदाई समारोह में शामिल हुए जिला राँची, सिमडेगा, गुमला के उपायुक्त एवं अन्य पदाधिकारी- दी शुभकामनाएं*
=================
*प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, मनोज कुमार  को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं गई.* 
=================
*आयुक्त महोदय का प्रशासनिक अनुभव तथा समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है:- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री*
=================
*आयुक्त महोदय, मेरे गुरु मेरे मार्गदर्शक रहे हैं, सेवा के शुरूआती दिनों से आज तक मैने आपसे बहुत कुछ सीखा जो मेरे आने वाले सेवा काल में काम आयेंगे:- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सिमडेगा, श्रीमती कंचन सिंह*
================
*झारखंड राज्य की सेवा करना मेरे लिए गौरव की बात रही।  नवागत अधिकारी प्रमंडल के विकास एवं जनता की सेवा में निरंतर समर्पित रहें:-प्रमंडलीय आयुक्त (दक्षिणी छोटानागपुर), श्री मनोज कुमार*

*हम जनता के सेवक है. हमें ये अवसर मिला है हम जनता की सेवा करे. और उनके समस्या का समाधान करे--आयुक्त, श्री मनोज कुमार*
=================
प्रमंडलीय आयुक्त (दक्षिणी छोटानागपुर), श्री मनोज कुमार , की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में आज एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 

इस समारोह में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री, उपायुक्त सिमडेगा श्रीमती कंचन सिंह, उपायुक्त गुमला, श्री दिलेश्वर महतो, ने विशेष रूप से भाग लिया और श्री मनोज कुमार को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

समारोह में उपस्थित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी श्री मनोज कुमार के  प्रशासनिक योगदान की सराहना की। आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल (जिसमें रांची, लोहरदग्गा, गुमला, सिमडेगा तथा खूंटी जिले शामिल हैं) ने प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में कुशलतापूर्वक कार्य किया। उनके कार्यकाल में प्रमंडल के विकास कार्यों, लंबित वादों का निपटारा,जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विधि-व्यवस्था के रखरखाव में महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

*प्रशासनिक अनुभव तथा समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है*

प्रमंडलीय आयुक्त (दक्षिणी छोटानागपुर), श्री मनोज कुमार ने समारोह को संबोधित करते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि झारखंड राज्य की सेवा करना उनके लिए गौरव की बात रही। उन्होंने नवागत अधिकारियों को प्रमंडल के विकास एवं जनता की सेवा में निरंतर समर्पित रहने की सलाह दी।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने अपने संबोधन में कहा, "श्री मनोज कुमार जी का प्रशासनिक अनुभव तथा समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। इन्होंने अपनी सेवा इंजीनियरिंग के तौर पे शुरू की एवं 2007 से प्रशासनिक अधिकारी सर्वप्रथम उपायुक्त बोकारो बने। उपायुक्त सिमडेगा श्रीमती कंचन सिंह ने अपने शुरुआती सेवा काल में आयुक्त, श्री मनोज कुमार द्वारा सिखाये गए कार्यों की भावपूर्ण अनमोल अध्याय को एक कविता के माध्यम से रखा।

 *"उपायुक्त रांची, सिमडेगा, गुमला एवं अन्य पदाधिकारी कर्मचारीयों ने सेवानिवृत्ति के पश्चात उनके उत्तम स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की तथा भविष्य की सभी योजनाओं के लिए शुभकामनाएं दी।"*

*#TeamPRD*