राँची - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक रॉची महोदय मोराबादी मैदान स्थित राजकीय कार्यक्रम एवम् समाहरणालय के झंडोत्तोलन कार्याक्रम में सम्मिलित हुए। पुलिस केंद्र में परेड का निरीक्षण किया गया तथा विधिव्यवस्था संधारण एवं कांडों के उद्भेदन व अनुसंधान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी एवम् पुलिसकर्मी को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया ।