रांची, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री के. राजू के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने झारखंड की समृद्ध आदिवासी परंपरा एवं संस्कृति के अनुरूप पत्ता की पारंपरिक टोपी पहनाकर तथा गमछा ओढ़ाकर श्री के. राजू का अभिनंदन किया।इस पारंपरिक स्वागत के माध्यम से झारखंड की जल-जंगल-जमीन, आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने कहा कि श्री के. राजू के मार्गदर्शन में झारखंड कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से और मजबूत करने तथा आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प और मजबूत हुआ है।
स्वागत कार्यक्रम में माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय, मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, श्री शहजादा अनवर, श्री प्रेम प्रकाश नाथ सहदेव, प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक, श्रीमती सुंदरी तिर्की, श्री सुरेंद्र सिंह, श्री अरुण मिश्रा**संजय कुमार ,विनय कुमार , सहित कांग्रेस के सैकड़ों नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।