राँची के SSP ने पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि छात्र आंदोलन और विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं पर किसी तरह की सख्ती या दबाव न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि छात्रों को समझा-बुझाकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की सलाह दी जाए। पुलिसकर्मी संयम और संवेदनशीलता के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास करें।