झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन



गिरिडीह -- गिरिडीह विधायक और झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि बीती रात अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह में मर्सी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया।

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच मातम का माहौल है।