लेबर शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास रातु रोड में हुआ शुभारंभ

रांची:वार्ड नंबर 30 के अंतर्गत रातु रोड चौक प्रसार भारती के सामने लेबर शेड के निर्माण कार्य का शिलान्यास अति विशिष्ठ अतिथि देश के रक्षा राज्य मंत्री सह रांची लोक सभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ,रांची विधायक सी.पी.सिंह,मेयर रोशनी खलखो,उप मेयर नीरज कुमार,वार्ड नंबर 30 के लोकप्रिय पार्षद सोनी देवी, 
पार्षद प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया।
इस मौके पर छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा,हर्षित साहा,अंकित सिंह,राजा वर्मा,राजेश वर्मा, अजीत गुप्ता,कृष्णा जायसवाल,मिन्टु सिंह,रोशन चौधरी एवं क्षेत्र के गणमान्य बंधुगण उपस्थित थे।
यह जानकारी शिव किशोर शर्मा ने दी है।