रांची:पलामू के पूर्व सांसद माननीय ब्रजमोहन राम को उड़ीसा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर रांची में हर्ष का माहौल है।इस अवसर पर रांची मोटर डीलर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं छात्र क्लब मानव कल्याण मंच के वरीय संरक्षक ललित कुमार चौधरी, अवकाश प्राप्त मुख्य अभियंता अखौरी सुधीर कुमार,छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा एवं छात्र क्लब के वरीय संरक्षक राजेश केडिया ने संयुक्त रूप माननीय ब्रजमोहन राम जी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर कांके रोड स्थित आवास मे बधाई दिए साथ ही हर्षोत्सव मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियाँ साझा कीं।मौके पर ललित कुमार चौधरी ने कहा माननीय ब्रजमोहन राम जी पूर्व में विधानसभा और लोकसभा दोनों सदनों का सफलतापूर्वक प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।उनका राजनीतिक अनुभव और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व उड़ीसा राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
क्लब के वरीय संरक्षक राजेश केडिया ने माननीय ब्रजमोहन राम जी को राज्यपाल बनाए जाने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष को सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया।
अवकाश प्राप्त मुख्य अभियंता अखौरी सुधीर कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता का उचित सम्मान दिया जाता है,जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण माननीय ब्रजमोहन राम जी का मनोनयन है।
क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने बधाई देते हुए कहा आदरणीय ब्रजमोहन राम जी का उड़ीसा के राज्यपाल पद पर आसीन होना हम सभी झारखंडवासियों के लिए अत्यंत गौरव और सम्मान का क्षण है।उनका संपूर्ण सार्वजनिक जीवन जनसेवा, और समर्पण का प्रतीक रहा है।भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है जहाँ ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले हर निष्ठावान कार्यकर्ता और समाज के सभी वर्गों का सच्चा सम्मान होता है।हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में उड़ीसा राज्य प्रगति और लोक-कल्याण के नए प्रतिमान स्थापित करेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने नव-नियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम जी के उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु और सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।
विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संरक्षक जानकी नंदन राणा एवं शिक्षिका भारती देवी ने माननीय ब्रजमोहन राम जी को टेलिफोनिक बधाई दिए वहीं क्लब के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक संतोष कुमार श्रेयांस ने कहा उन्हें राज्यपाल बनाए जाने पर छात्र क्लब परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई ।