रांची: मां दुर्गा पूजा समिति बजरा बारियातू ,इटकी रोड के पूजा पंडाल में बंगाल कलकत्ता के मशहूर मूर्तिकार अमित पाल द्वारा भव्य मां दुर्गे सहित अन्य देवी -देवताओं का जीवन्त प्रतिमा बनाई गई है जो श्रद्धालुओं को अत्यंत आकर्षित कर रही हैं।पूजा पंडाल पहुंच रास्ते में विद्युत तोरण द्वार एवं अदभुत साज सज्जा जगमगा रहा है। छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने बताया
हजारों श्रद्धालुगण एवं भक्तगण प्रातःकाल और संध्याकाल में मां भवानी जी के आरती में शामिल हो रहे हैं। हर वर्ष की भांति विशुद्ध घी और हरी सब्जियों से निर्मित महाभोग (खिचड़ी)
का महाप्रसाद का वितरण नगर वासियों के बीच बांटी जा रही है।
अध्यक्ष भोला शर्मा ने बताया पूजन समाप्ति के बाद
विशाल शोभायात्रा के द्वारा नगर भ्रमण कराते हुए मां की प्रतिमा को विदाई दी जाएगी।इस अवसर पर महिलाएं आपस में सुंदर मनोरम सिंदूर खेला करती हैं।
लोहरदगा के आचार्य पंडित सूर्य नारायण पाठक और आचार्य विनीत पाठक जी की मधुरमय स्तुति भक्तजनों को झुमा रही है।यजमान की भूमिका रणजीत सिंह,राज सिंह एवं सत्यांशु सिंह निभा रहे हैं।
इस पुरे आयोजन समिति के अध्यक्ष भोला शर्मा,सचिव हर्षवंत सिंह,महामंत्री दीपक कुमार,कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार उर्फ लाल जी,प्रवक्ता मिथिलेश केशरी मंटु,संरक्षक डॉ.प्रकाश, अजय सिंह,सुधीर गुप्ता, संतोष गुप्ता सक्रिय सदस्यगण घुरल सिंह,अशोक मुंडा,शिव सिंह,कृष्णा गुप्ता, डब्लू ओझा,रंजन सिंह,प्रदीप सिंह,जितेंद्र कुमार,परमेश्वर जी,पिंटू लाल,संतु वर्मा आदि आदि हैं।