मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी और एसआईआर रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली रवाना हुए बंधु तिर्की


रांची। मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी, एसआईआर (SIR) प्रक्रिया रद्द करने तथा ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर राहुल गांधी के आह्वान पर 12 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित विशाल प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री बंधु तिर्की रविवार को रांची एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हुए।

इस दौरान बंधु तिर्की ने कहा कि भाजपा पूरे संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में वोट चोरी का मामला उजागर होने के बाद जनता में स्वाभाविक आक्रोश है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता की भावनाओं को दबाना चाहती है। संविधान की रक्षा, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तथा अन्य मांगों को लेकर देशभर में आंदोलन हो रहा है। इसी कड़ी में 12 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में वे भी शामिल होंगे।