Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने 13 अक्टूबर 2026 को यह कार्रवाई की. पार्टी ने उन पर अनुशासन का उल्लंघन करने और गठबंधन सरकार व मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया है.