रांची।आगामी दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। इसी क्रम में सुरक्षा दस्ता के मुख्य संरक्षक ज्ञान सिन्हा ने अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था)रांची श्री धनंजय जी से मुलाकात कर दुर्गा पूजा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था,विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
इस दौरान सुरक्षा दस्ता रांची महानगर के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता,कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित साहा,वरीय उपाध्यक्ष रौशन चौधरी,मंत्री मिंटू सिंह, संयोजक रुपेश कुमार चौरसिया,संरक्षक जितेंद्र तिवारी,मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा,सहित बंटी साहा,राजा वर्मा,दिनेश पासवान,राजेश वर्मा एवं अन्य सदस्यगण भी दुर्गा पूजा के आयोजन को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
दस्ता का प्रयास है कि इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य, शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हो,इसके लिए जिला प्रशासन,पूजा समिति और स्थानीय लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है।दस्ता की ओर से आम नागरिकों से भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई है।