ताज़ा खबर

झारखण्ड की नयी तस्वीर जिसमे उठेगी आपकी आवाज़

*निर्वाची पदाधिकारी, रांची संसदीय क्षेत्र श्री राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री चंदन कुमार सिन्हा की संयुक्त प्रेस कॉनफ्रेंस**अभ्यर्थियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटन एवं चुनाव से संबंधित तैयारियों  की दी गयी जानकारी*
*📢25 मई को राँची में मतदान*========================*ज़िला जनसंपर्क कार्यालय**(मीडिया कोषांग), राँची**प्रेस विज्ञप्ति**दिनाक :- 08 मई 2024*=======================*पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान को लेकर विभिन्न राजीनतिक दलों के साथ बैठक**आवश्यक सेवा के चिन्हित विभागों के अनुपस्थित मतदाताओं द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान के बारे मेें दी गयी जानकारी**दिनांक 06 मई 2024 ये करायी जा रही है वोटिंग*=======================लोकसभा आम निर्वाचन के निमित्त पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान को लेकर आज दिनांक 08 मई 2024 को विभिन्न राजीनतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित कमरा संख्या 207 में आयोजित बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री बिवेक कुमार सुमन, वरीय पदाधिकारी मतपत्र एवं इटीपीबीएस कोषांग श्री संजय कुमार भगत, नोडल पदाधिकारी श्री संजय कुमार एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 में आवश्यक सेवा के चिन्हित विभागों के अनुपस्थित मतदाताओं के पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान के बारे मेें जानकारी दी गयी। कोषांग के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए आवश्यक सेवा के चिन्हित विभागों के मतदान कार्य में लगे अनुपस्थित मतदाताओं की वोटिंग दिनांक 06 मई 2024 ये करायी जा रही है। वर्तमान में 4 लोकसभा क्षेत्र 10-सिंहभूम, 11-खूंटी, 12-लोहरदगा एवं 13-पलामू के लिए प्रपत्र-12 एवं प्रपत्र-12 ‘घ’ भेजा गया है। सिंहभूम के लिए 256, खूंटी केे लिए 1814, लोहरदगा के लिए 2883 और पलामू के लिए 850 प्रपत्र-12 एवं प्रपत्र-12 ‘घ’ भेजा गया है।*पोस्टल बैलेट के माध्यम से निम्न स्थानों में हो रही है वोटिंग*सुविधा केन्द्र हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी, राँची में चालक, उपचालक, सफाईकर्मी आदि की वोटिंग करायी जा रही है।सुविधा केन्द्र राजकीय +2 उच्च विद्यालय, काँके, राँची में मतदान दल कर्मी, मतदान में अनुपस्थित रहने वाले कर्मी, पदाधिकारी एवं अन्य की वोटिंग करायी जा रही है।सुविधा केंन्द्र पुलिस लाईन, राँची में पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल, जो ड्यूटी में रहेंगे एवं मतदान के दिन अनुपस्थित रहेंगे, उनका मतदान कराया जा रहा है।मतदान सुविधा केन्द्र रांची समाहरणालय, ब्लॉक-ए, कमरा संख्या-204 में वोटिंग करायी जा रही है।08-लोकसभा रांची के लिए कुल 7,365 कर्मी, 3362 पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल, 137 बीएलओ, 169 चालक/उपचालक/ सफाईकर्मी जो मतदान के दिन अनुपस्थित रहेंगे, उनका पोस्टल बैलेट के माध्यम से सुविधा केन्द्र में मतदान कराया जायेगा।रांची जिला में 223 वरिष्ठ मतदाता (85+) एवं 99 दिव्यांग मतदाताओं की होम वोटिंग करायी जायेगी। इसके अलावे अन्य जिलों में कार्यरत 08-राँची लोकसभा के 2996 मतदाता कर्मी, 840 पुलिस बल, आवश्यक सेवा के 96 मतदाता, सरायकेला के 76 वरिष्ठ मतदाता एवं 68 दिव्यांग का स्क्रूटनी कार्य चल रहा है
09 मार्च 2023 मतदान केन्द्रों का भवन परिवर्तन संबंधी प्राप्त प्रस्ताव को लेकर सम्बंधित प्रस्तावों पर सहमति के लिए सम्बंधित सभी अधिकारियों  एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक
झारखंड के संसाधनों में झारखंडियों का हक: एस अली
*जेसीआई राँची ने की गौ सेवा*
पवित्रम गो सेवा परिवार का पवित्रम स्वदेशी प्रचार अभियान 4 फरवरी से आरंभ*
कॉग्रेस सांसद डीके सुरेश के ब्यान पर भड़के बाबूलाल मरांडी